आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब पर आरोप लगाया कि उसने यमन की उत्तरी सीमा से सटे क्षेत्रों तथा पश्चिमी समुद्रतटीय इलाकों में रातभर हवाई हमले किये।
सऊदी अरब ने, हालांकि इस दावे पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन ये हमले इसकी राजधानी रियाद में हवाई हमले के सायरन बजने के कुछ ही घंटों बाद हुए।
यमन के हूती विद्रोहियों को ईरान का समर्थन प्राप्त है।
विद्रोहियों द्वारा संचालित अल-मसीरा उपग्रह टेलीविजन ने कहा कि दो हवाई हमले लाल सागर में हूतियों के कब्जे वाले द्वीप कामरान पर किये गये, जबकि तीसरा हवाई हमला बंदरगाह शहर होदेइदा से 55 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में कानाविस जिले में किया गया।