एनसीईआरटी: कक्षा नौ के पाठ्यक्रम में व्यक्तिगत आयकर शामिल, केवल नयी व्यवस्था के बारे में बात

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-10-2026
NCERT: Personal Income Tax included in Class 9 syllabus, only talks about new system
NCERT: Personal Income Tax included in Class 9 syllabus, only talks about new system

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (एनसीईआरटी) ने कक्षा-9 के पाठ्यक्रम में व्यक्तिगत आयकर को शामिल किया है और ईमानदारी से कर चुकाने को नागरिकों का एक महत्वपूर्ण दायित्व बताने वाला संदेश भी दिया गया है।
 
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के छह महीने बाद, मंगलवार को ‘अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी इंडिया एंड बियॉन्ड-पार्ट 2’ शीर्षक से किताब जारी की गई। पाठ्यपुस्तक का पहला भाग जून में जारी किया गया था।
 
एनसीईआरटी प्रमुख दिनेश प्रसाद सकलानी के अनुसार, अब छात्र नयी व्यवस्था के तहत कर स्लैब के हिसाब से आयकर की वास्तविक गणना को समझ सकते हैं – इस आयु के बच्चों (कक्षा 9) के लिए यह पहली बार है – और इसके साथ ही उन्हें यह संदेश भी दिया गया है कि ‘‘ईमानदारी से और समय पर’’ कर चुकाना ‘‘हर नागरिक का एक अहम दायित्व’’ है, जिससे देश का विकास होता है।
 
‘अपनी व्यक्तिगत आय को प्रबंधित करना’ शीर्षक वाला अध्याय कहता है कि पैसे को प्रबंधित करने का सफ़र बचपन से ही शुरू हो जाता है।