Kerala: Managing Director of news channel arrested for violating Excise Act Show alternatives
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केरलम में एक मलयालम समाचार चैनल के प्रबंध निदेशक (एमडी) को, वायनाड स्थित उनके पैतृक घर पर तलाशी के दौरान अनुमेय सीमा से अधिक शराब बरामद होने के बाद आबकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार तड़के कोच्चि के कलामस्सेरी से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
आबकारी अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान अनुमेय सीमा से अधिक शराब मिलने की पुलिस सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने एंटो ऑगस्टीन के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बुधवार को ‘रिपोर्टर ब्रॉडकास्टिंग कंपनी’ द्वारा प्रायोजित लियोनेल मेस्सी से संबंधित आयोजन के विफल होने से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में कोच्चि और वायनाड में ऑगस्टीन व उनके दो भाइयों के कार्यालयों-आवासों की तलाशी ली थी।
अधिकारियों ने बताया कि अनुमेय मात्रा से अधिक शराब रखने के आरोप में आबकारी अधिनियम की विभिन्न गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।