झारखंड: राज्यपाल गंगवार ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-06-2026
Jharkhand: Governor Gangwar pays tribute to Syama Prasad Mukherjee on his death anniversary
Jharkhand: Governor Gangwar pays tribute to Syama Prasad Mukherjee on his death anniversary

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक के विचार व आदर्श लोगों को देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

बिना परमिट के जम्मू-कश्मीर में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किये गये मुखर्जी की 1953 में इसी दिन श्रीनगर की जेल में रहस्यमय परिस्थतियों में मौत हो गई थी।
 
गंगवार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “देश की अखंडता और संप्रभुता के लिए मुखर्जी का समर्पण व योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके विचार और आदर्श सभी को देश सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”
 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के नेताओं ने रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में मुखर्जी की मूर्ति और तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
 
प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि मुखर्जी ने अपना पूरा जीवन भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया।
 
विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “देश की एकता और अखंडता तथा जनसेवा के प्रति उनका समर्पण हमेशा सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।”