आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा मंगलवार तड़के सऊदी अरब पर किए गए हमलों में 73 लोग घायल हो गए। सऊदी अरब के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यमन में हूतियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने बताया कि विद्रोहियों ने सऊदी अरब के अबहा जजान, नजरान और खमिस मुशैत शहरों में ‘‘असैन्य और आर्थिक प्रतिष्ठानों’’ को निशाना बनाया।
उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के नेतृत्व वाला गठबंधन ‘‘आतंकवादी हूती मिलिशिया को रोकने के लिए पूरी दृढ़ता के साथ सभी आवश्यक सैन्य कार्रवाई करेगा।’’
हूतियों ने इन हमलों से पहले आरोप लगाया था कि सऊदी अरब ने यमन के उत्तरी प्रांत अल-जौफ में स्थित एक जेल पर हमला किया है।