आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
देश का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर हो गया। वहीं व्यापार घाटा बढ़कर 31.98 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।
आयात जुलाई में करीब 17.52 प्रतिशत बढ़कर 76.22 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।
चालू वित्त वर्ष 2026-27 में अप्रैल-जुलाई के दौरान निर्यात 17.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 173.78 अरब डॉलर हो गया जबकि आयात 19.27 प्रतिशत बढ़कर 292.38 अरब डॉलर रहा।
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने व्यापार आंकड़ों पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जुलाई में पश्चिम एशियाई देशों को भारत का निर्यात 8.62 प्रतिशत बढ़कर 5.7 अरब डॉलर हो गया।
अग्रवाल ने कहा कि देश के निर्यात में वृद्धि पेट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग और समुद्री उत्पादों के अधिक निर्यात की वजह से हुई।