हवारा ने दिल्ली कारागार विभाग की ओर से दी गई दो दिन की पैरोल लेने से इनकार किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-08-2026
Hawara refused to accept the two-day parole offered by the Delhi Prisons Department.
Hawara refused to accept the two-day parole offered by the Delhi Prisons Department.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी जगतार सिंह हवारा ने दिल्ली कारागार विभाग की ओर से मंजूर की गई दो दिन की पैरोल लेने से इनकार कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि हवारा ने इस राहत का लाभ उठाने से इनकार कर दिया और अपनी बीमार मां से मिलने के लिए नियमित पैरोल की मांग की।
 
उन्होंने बताया कि हवारा को सूचित किया गया था कि उसे उच्च जोखिम वाले कैदी की श्रेणी में रखा गया है और जेल से बाहर उसकी आवाजाही के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती करनी होगी।
 
हवारा चंडीगढ़ में 31 अगस्त 1995 को नागरिक सचिवालय के प्रवेश द्वार पर हुए विस्फोट से जुड़े मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।
 
इस विस्फोट में बेअंत सिंह समेत 17 लोगों की मौत हो गई थी।
 
हवारा को मौत की सजा सुनाई गई थी, लेकिन बाद में उच्च न्यायालय ने इस सजा को बदल दिया।