मणिपुर में 24,475 अवैध प्रवासियों का पता चला; 9,453 को अस्थायी शिविर में रखा जा रहा: मंत्री

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-09-2026
24,475 illegal immigrants detected in Manipur; 9,453 are being kept in temporary camps: Minister
24,475 illegal immigrants detected in Manipur; 9,453 are being kept in temporary camps: Minister

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
मणिपुर के गृह मंत्री गोविंदास कोंथौजाम ने सोमवार को कहा कि राज्य में 24,475 अवैध प्रवासियों की पहचान की गई, जिनमें से 14,992 लोग पड़ोसी देश म्यांमा लौट चुके हैं और शेष 9,453 लोग अभी राज्य के विभिन्न हिस्सों में रह रहे हैं।

हालांकि, मंत्री ने यह जानकारी नहीं दी कि अवैध प्रवासियों की पहचान किस अवधि के दौरान की गई।
 
विधानसभा के मौजूदा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक टी. लोकेश्वर सिंह के एक सवाल के जवाब में कोंथौजाम ने बताया कि कामजोंग जिले में 6,545, तेंगनौपाल में 3,560 और चंदेल जिले में 14,370 अवैध प्रवासियों की पहचान की गई।
 
उन्होंने कहा, "24,475 अवैध प्रवासियों में से 14,992 म्यांमा लौट चुके हैं, जबकि 9,453 लोग अब भी सीमावर्ती जिलों में मौजूद हैं और उन्हें अस्थायी शिविरों में रखा गया है।"