हैदराबाद : कांग्रेस और वाम दलों ने एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ रैली का आयोजन किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-06-2026
Hyderabad: Congress and Left parties organise rally against SIR process
Hyderabad: Congress and Left parties organise rally against SIR process

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
कांग्रेस, वाम दलों और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) पार्टी ने निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण के लिए कराए जाने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ मंगलवार को यहां रैली का आयोजन किया।
 
इन दलों ने आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निर्वाचन आयोग एसआईआर के जरिए ‘‘लोकतंत्र-विरोधी और वोट-चोरी’’ जैसी हरकतें कर रहे हैं।
 
रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं। केंद्र की विपक्षी पार्टियों की यह रैली टैंक बंड पर स्थित बी.आर. आंबेडकर की प्रतिमा से शुरू हुई और बी.आर.के. भवन पर समाप्त हुई।
 
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे निर्वाचन आयोग को एक ज्ञापन सौंपेंगे।
 
निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत तेलंगाना में मतदाता सूची की एसआईआर प्रक्रिया के तहत 25 जून से 25 जुलाई तक गणनाकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।
 
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूचियों को त्रुटि से मुक्त करना और यह सुनिश्चित करना है कि योग्य नागरिक का ही नाम मतदाता सूची में शामिल हो।