गुजरात सरकार ने पायलट मच्छार को पुरस्कार देने की घोषणा की; सोमनाथ मंदिर में की गई पूजा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-10-2026
Gujarat government announces award for pilot mosquito; prayers offered at Somnath temple
Gujarat government announces award for pilot mosquito; prayers offered at Somnath temple

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
गुजरात सरकार ने ‘फ्लाईदुबई’ उड़ान में चाकू के वार से घायल होने के बावजूद विमान को गिराने के अपने सह-पायलट के कथित मंसूबों पर पानी फेरने वाले पायलट स्मित मच्छार को अदम्य बहादुरी के लिए ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’ से सम्मानित करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

सऊदी अरब में उपचार करा रहे कैप्टन मच्छार की उस बहादुरी के लिए तारीफ हो रही है, जिसने कई यात्रियों की जान बचाई। समाज का हर वर्ग मच्छार की सराहना कर रहा है।
 
उनके जल्द ठीक होने के लिए सोमनाथ मंदिर में एक विशेष प्रार्थना भी आयोजित की गई है।
 
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इजराइल जाने वाली उड़ान के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के साहस को आज पूरी दुनिया सलाम कर रही है। हमले में बुरी तरह घायल और खून से लथपथ होने के बावजूद, उन्होंने 174 यात्रियों की जान बचाने के लिए अद्भुत बहादुरी दिखाई -- यह अत्यंत प्रेरणादायी और सराहनीय है।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात के इस वीर सपूत ने अपने शौर्य से पूरे विश्व में गुजरात राज्य और देश का मान बढ़ाया है। उनकी रगों में दौड़ती गुजराती भावना हम सभी को अपार गर्व से भर देती है।’’