Coforge Chairman O.P. Bhatt resigns with immediate effect
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
आईटी सेवा कंपनी कोफोर्ज के चेयरपर्सन एवं स्वतंत्र निदेशक ओ. पी. भट्ट ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है।
यह इस्तीफा ऐसे समय दिया गया है जब आंतरिक ऑडिट में ‘बोर्ड मूल्यांकन रिपोर्ट’ को तैयार करने और निदेशक मंडल के समक्ष पेश करने के तरीके को लेकर चिंताएं सामने आई थीं। इसमें कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां निदेशक मंडल को नहीं बताए जाने का मामला भी शामिल था।
कंपनी ने कई नियामकीय सूचनाओं में कहा कि मार्च-अप्रैल 2026 में पिछले वर्ष के लिए किया गया बोर्ड मूल्यांकन कंपनी के वित्तीय विवरणों या वित्तीय मामलों से संबंधित नहीं है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले का निकट, मध्यम या दीर्घावधि में कंपनी के परिचालन, कारोबारी प्रदर्शन या उसके मार्गदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
अन्य एक सूचना में कंपनी ने कहा कि उसके आंतरिक ऑडिटर ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही की ऑडिट योजना के तहत भट्ट के मार्गदर्शन में बोर्ड मूल्यांकन के लिए अपनाई गई प्रक्रिया और उनके द्वारा निदेशक मंडल के समक्ष पेश की गई बोर्ड मूल्यांकन रिपोर्ट (बीईआर) की समीक्षा की।