आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पर्यटन में अभूतपूर्व तेजी देखने को मिल रही है। वर्ष 2026 के पहले आठ महीनों में ही यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या 2025 में आए कुल पर्यटकों की खंख्या से अधिक हो गई है।
नवीनतम पर्यटन आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से अगस्त 2025 के बीच लद्दाख में 2.69 लाख पर्यटक आए थे, जबकि जनवरी से अगस्त 2026 के दौरान यह संख्या बढ़कर 4.05 लाख हो गई। यह 50.37 प्रतिशत की वृद्धि है।
लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की ओर से उनके आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2026 के केवल आठ महीनों में लद्दाख में पर्यटकों की संख्या पूरे 2025 में दर्ज 3.35 लाख के आंकड़े से 20.61 प्रतिशत अधिक हो गई है।
अगस्त में पर्यटकों की संख्या में खासा इजाफा हुआ। अगस्त 2025 में कुल पर्यटक आगमन 45,201 था, जो अगस्त 2026 में बढ़कर 74,753 हो गया। यह 65.38 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि है।