Intern doctors in Madhya Pradesh continue their protest for the third day, insisting on a pay hike
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
मध्यप्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने सोमवार को उनके साथियों पर पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल की निंदा की।
भोपाल के कमला पार्क चौराहे के पास चल रहे प्रदर्शन को सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी समर्थन दिया है। सरकारी गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), भोपाल के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) के बहिष्कार की घोषणा की है।
इंटर्न डॉक्टरों की मांग है कि उनका मासिक मानदेय मौजूदा 14,337 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये किया जाए।
राज्य सरकार द्वारा संचालित छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टर अभिषेक यादव ने भोपाल में ‘पीटीआई वीडियो" से कहा कि अन्य राज्यों में उनके समकक्षों को औसतन करीब 30,000 रुपये का मासिक स्टाइपेंड मिलता है।