केंद्र ने कबाड़ बेचकर 5,100 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 15-09-2026
Centre earns Rs 5,100 crore revenue by selling scrap
Centre earns Rs 5,100 crore revenue by selling scrap

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
सरकारी कार्यालयों में चलाए गए विशेष अभियानों के तहत पिछले पांच वर्षों में कबाड़ बेचकर 5,100 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व प्राप्त किया गया है। केंद्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
इन अभियानों का उद्देश्य सभी सरकारी दफ्तरों में ‘स्वच्छता’ को संस्थागत रूप देना है।
 
कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि वर्ष 2021 से इस अभियान के पांच सालाना संस्करणों और सचिवालय में सुधारों की मासिक निगरानी (जुलाई 2026 तक) के जरिए 24.20 लाख से अधिक स्थलों पर अभियान चलाया गया, 180.48 लाख से अधिक फ़ाइलों को हटाया या बंद किया गया है, और कबाड़ बेचकर 5,102.91 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया गया है।
 
इसमें बताया गया है कि अकेले ‘अभियान-5’ में 11.6 लाख स्थलों से कुल 29.52 लाख फाइलों को हटाया गया, 233.75 लाख वर्ग फुट कार्यालय स्थल खाली कराया गया और कबाड़ बेचकर लगभग 833.92 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया।
 
कार्मिक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह बुधवार को ‘अभियान 6’ की प्रगति की निगरानी के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत करेंगे। यह अभियान दो अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच चलाया जाएगा।
 
इससे पहले 16 सितंबर से 30 सितंबर तक तैयारी का चरण होगा।