Bangladesh Foreign Minister remains silent on PM Rahmon's participation in BRICS summit
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलील-उर-रहमान ने भारत में इस सप्ताह होने जा रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शामिल होने के बारे में कुछ भी कहने से इनकार किया।
नयी दिल्ली ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को ब्रिक्स के एक सत्र में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
भारत 12 और 13 सितंबर को नयी दिल्ली में वार्षिक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। सम्मेलन में पश्चिम एशिया संकट के आर्थिक प्रभाव समेत दुनिया के सामने मौजूद कई गंभीर चुनौतियों पर व्यापक रूप से विचार-विमर्श किया जाने की उम्मीद है।
रहमान ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं यहां अपने देश के प्रतिनिधि के तौर पर नहीं हूं, इसलिए कृपया मुझे क्षमा करें... मैं आप सभी से अनुरोध करूंगा कि मुझसे महासभा के अध्यक्ष के रूप में ही सवाल करें या इसी हैसियत से मुझसे संपर्क करें। यदि कोई द्विपक्षीय मुद्दा है, तो मैं अब भी विदेश मंत्री हूं और उस पर आपसे अलग से बात करूंगा।”
उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ के उस सवाल के जवाब में यह बात कही, जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या बांग्लादेश के प्रधानमंत्री ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।