Amit Shah, J.P. Nadda and Priyanka Gandhi will hold election rallies in Bihar on Saturday.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा बिहार में आज यानी शनिवार को कई रैलियों को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी इसी दिन राज्य में दो जनसभाओं में भाग लेंगी। विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद वाद्रा की यह पहली बिहार यात्रा होगी।
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा बेगूसराय और खगड़िया में चुनावी सभाएं करेंगी।
भाजपा के एक नेता ने बताया कि अमित शाह गोपालगंज, समस्तीपुर और वैशाली जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जबकि जे.पी. नड्डा बेगूसराय और खगड़िया में चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए राष्ट्रीय दलों के शीर्ष नेता लगातार प्रचार अभियान में जुटे हैं।
बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होंगे तथा मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। प्रथम चरण में 121 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होना है।