आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अभिनेता प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग पूरी कर ली है।
यह फिल्म ‘दृश्यम’ सीरीज की तीसरी कड़ी है और दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है और इसे स्टार स्टूडियो 18 द्वारा प्रस्तुत किया गया है। आलोक जैन, अजीत अंधारे और कुमार मंगत पाठक भी फिल्म के निर्माण से जुड़े हैं।
राज ने शुक्रवार को अपने ‘इंस्टाग्राम’ हैंडल पर ‘क्लैपरबोर्ड’ के साथ एक तस्वीर साझा की और कहा कि उन्हें फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हुई।
उन्होंने लिखा, ‘‘फिल्म ‘दृश्यम3’ हिंदी... एक शानदार टीम के साथ एक बेहतरीन शूटिंग पूरी की... इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत मजा आया। मुझे यकीन है कि आपको भी ये फिल्म पसंद आएगी...।’’
राज और देवगन के अलावा फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, रजत कपूर और जयदीप अहलावत सहित कई अन्य कलाकार हैं।