22 मई : बछेन्द्री पाल ने रचा इतिहास

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 22-05-2026
May 22: Bachendri Pal creates history
May 22: Bachendri Pal creates history

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
इतिहास में 22 मई के दिन के नाम पर बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। भारत की बछेन्द्री पाल 22 मई को ही दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर पहुंची थीं और यह कारनामा करने वाली वह देश की पहली महिला पर्वतारोही हैं। पर्वतारोहण और साहसिक खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बछेन्द्री पाल को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
 
22 मई 2010 को दुबई से आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान ‘आईएक्स-812’ कर्नाटक के मेंगलोर हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर एक गहरी खाई में गिर गई थी और उसमें आग लग गई थी। इस भीषण हादसे में 158 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि केवल 8 लोग ही सुरक्षित बच पाए थे।
 
22 मई 2025 को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने चागोस द्वीप समूह की संप्रभुता मॉरीशस को सौंपने वाले समझौते पर हस्ताक्षर किए। हिंद महासागर में स्थित यह द्वीपसमूह, सबसे बड़े द्वीप डिएगो गार्सिया पर स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण नौसैनिक और बमवर्षक अड्डा है।
 
ब्रिटिश साम्राज्य के अंतिम अवशेषों से एक चागोस द्वीपसमूह 1814 से ब्रिटेन के नियंत्रण में था। ब्रिटेन ने 1965 में मॉरीशस से इस द्वीपसमूह को अलग कर दिया था। मॉरीशस को इसके तीन साल बाद स्वतंत्रता मिली। इस द्वीप के मूल निवासियों को अमेरिकी बेस बनाने का रास्ता साफ करने के लिए दशकों पहले निकाल दिया गया था।
 
देश और दुनिया के इतिहास में 22 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
 
1772 : राजा राममोहन राय का जन्म। उन्हें भारतीय नवजागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है।
 
1915 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
 
1936 : लार्ड ब्रेबॉर्न ने बम्बई (अब मुंबई) में ब्रेबॉर्न स्टेडियम की नींव रखी। यह देश का पहला स्टेडियम था।
 
1960 : चिली के दक्षिणी तट पर आए सबसे बड़े भूकंपों में से एक में 5,700 लोगों की मौत हो गई और इससे समुद्र में उठी उग्र लहरों ने सुदूर प्रशांत इलाकों जैसे जापान और हवाई तक में तबाही मचाई।
 
1963 : भारत के पहले ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी।
 
1972 : पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र।
 
1972 : अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन मास्को पहुंचे। यह किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की सोवियत संघ की पहली यात्रा थी।
 
1984 : बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
 
1988 : भारत ने स्वदेश में ही विकसित अन्तरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया।
 
1990 : उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का उदय।
 
2003 : अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकंप में दो हजार से अधिक लोग मारे गये।
 
2008 : संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया।
 
2010 : दुबई से आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान ‘आईएक्स-812’ कर्नाटक के मेंगलोर हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर एक गहरी खाई में गिर गई थी और उसमें आग लग गई थी। इस भीषण हादसे में 158 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि केवल 8 लोग ही सुरक्षित बच पाए थे।
 
2018 : सीरिया के रेगिस्तान में आईएस के हमले में 26 सैनिकों की मौत।
 
2020 : सूडान के दारफूर क्षेत्र में एक राजमार्ग पर मजदूरों को लेकर जा रहे एक ट्रक की एक अन्य वाहन से आमने-सामने की भिडंत हो जाने पर 43 मजदूरों की मौत, 32 अन्य घायल ।
 
2021 : राजश्री प्रोडक्शंस की ब्लॉकबस्टर फिल्मों- "मैंने प्यार किया", "हम आपके हैं कौन", और "हम साथ साथ हैं" में उत्कृष्ट संगीत देने वाले दिग्ग्ज संगीत निर्देशक रामलक्ष्मण का दिल का दौरा पड़ने से 78 साल की उम्र में निधन।
 
2023 : गुयाना के स्कूल छात्रावास में आग लगने से 19 छात्राओं की मौत ।
 
2024: नॉर्वे, आयरलैंड और स्पेन ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए फलस्तीन को बतौर देश मान्यता दी।
 
2025 : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने चागोस द्वीप समूह की संप्रभुता मॉरीशस को सौंपने वाले समझौते पर हस्ताक्षर किए।