तेल की बढ़ती कीमतों, पश्चिम एशिया संकट के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-09-2026
Stock markets fall in early trade amid rising oil prices and West Asia crisis
Stock markets fall in early trade amid rising oil prices and West Asia crisis

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका-ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण जोखिम लेने की धारणा कमजोर रहने से सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।
 
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 382.25 अंक फिसलकर 75,750.56 अंक पर और एनएसई निफ्टी 97.80 अंक टूटकर 23,681.80 अंक पर आ गया।
 
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल और अदाणी पोर्ट्स के शेयर में तेजी रही।
 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में कारोबार कर रहा है।