पश्चिम एशिया में तनाव जारी रहने से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 383 अंक टूटा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-09-2026
Stock market falls as tensions continue in West Asia, Sensex falls 383 points
Stock market falls as tensions continue in West Asia, Sensex falls 383 points

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट आई और दोनों मानक सूचकांक नुकसान में रहे। बीएसई सेंसेक्स 383 अंक टूटा, जबकि एनएसई निफ्टी 119 अंक नीचे आया। कच्चे तेल के दाम में तेजी, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की संभावना से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
 
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 382.62 अंक यानी 0.50 प्रतिशत टूटकर 76,132.81 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 544.91 अंक की गिरावट के साथ 75,970.52 अंक पर आ गया था।
 
इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 118.55 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,779.15 अंक पर बंद हुआ।