आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में पारित एक विधेयक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस पर प्रतिबंध लगाने और भारत सहित रूसी तेल एवं गैस खरीदने वाले देशों पर भारी शुल्क लगाने का अधिकार देता है। इससे भारत पर 100 प्रतिशत तक का शुल्क लगाया जा सकता है। आर्थिक शोध संस्थान जीटीआरआई ने यह बात कही।
ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि हालांकि, भारतीय निर्यात पर नए शुल्क के वास्तविक असर का आकलन अमेरिका द्वारा शुल्क की दरों, उत्पादों के दायरे और उन्हें लागू करने की समयसीमा की घोषणा के बाद ही किया जा सकता है।
अमेरिकी सीनेट द्वारा पिछले महीने पारित ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ को बुधवार को अमेरिकी संसद के निचले सदन (प्रतिनिधि सभा) ने 262-159 मतों से मंजूरी दे दी। अब यह राष्ट्रपति ट्रंप के हस्ताक्षर के लिए जाएगा।
यह कानून ट्रंप को चीन, भारत और अन्य देशों पर कड़े शुल्क लगाने का अधिकार देता है, ताकि वे रूसी तेल एवं गैस पर अपनी निर्भरता कम करें।