साउथ कैरोलाइना के बार में गोलीबारी, चार की मौत, 20 से अधिक घायल: अधिकारी

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 13-10-2025
Four killed, more than 20 injured in South Carolina bar shooting: officials
Four killed, more than 20 injured in South Carolina bar shooting: officials

 

ब्यूफोर्ट (अमेरिका),

अमेरिका के साउथ कैरोलाइना राज्य के सेंट हेलेना द्वीप पर एक भीड़भाड़ वाले बार में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 अन्य घायल हो गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है।

पुलिस के अनुसार यह गोलीबारी रविवार तड़के विलीज बार एंड ग्रिल में हुई। जब शेरिफ के सहायक घटनास्थल पर पहुंचे, तो वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और कई लोग गोली लगने से घायल थे।

ब्यूफोर्ट काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बयान जारी कर बताया कि कई लोग गोलियों से बचने के लिए आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों और जगहों की ओर भागे।

बयान में कहा गया, "यह घटना सभी के लिए बेहद दुखद है। हम मामले की जांच जारी रखे हुए हैं और सभी से धैर्य रखने का अनुरोध करते हैं। हमारी संवेदनाएं सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।"

गोलियों की घटना में चार लोगों की मौत हुई है जबकि कम से कम 20 घायल हुए हैं। घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।अभी तक मृतकों और घायलों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।