डॉ. कलाम की कलम: 32 किताबों में संजोया देशभक्ति, विज्ञान और दर्शन

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 13-10-2025
Dr. Kalam's pen: Patriotism, science and philosophy preserved in 32 books
Dr. Kalam's pen: Patriotism, science and philosophy preserved in 32 books

 

मलिक असगर हाशमी

भारत के 11वें राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक और 'मिसाइल मैन'के नाम से प्रसिद्ध डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन प्रेरणा का सागर है. उन्होंने न केवल विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में देश को नई ऊँचाइयाँ दीं, बल्कि एक लेखक के रूप में भी अपनी गहरी छाप छोड़ी. बहुत कम लोग जानते हैं कि डॉ. कलाम भारत के इकलौते ऐसे राष्ट्रपति रहे हैं, जिन्होंने इतने बड़े स्तर पर लेखन कार्य किया और जिनकी जीवनी और विचारों पर अनगिनत पुस्तकें लिखी गईं.
d
उनके द्वारा लिखी गई किताबें न सिर्फ छात्रों और युवाओं को प्रेरित करती हैं, बल्कि आम पाठकों को भी देशभक्ति, वैज्ञानिक सोच और आत्मविकास की राह पर चलने की दिशा दिखाती हैं. जब लेखक ने गूगल और सोशल मीडिया पर यह जानने की कोशिश की कि डॉ. कलाम ने कुल कितनी किताबें लिखीं हैं, तो कहीं 22 तो कहीं 25 किताबों का ज़िक्र मिला.

लेकिन जब ‘कलाम फाउंडेशन’ की वेबसाइट पर जाकर जानकारी ली गई, तो पाया गया कि उन्होंने कुल 32 पुस्तकें लिखी हैं. हालांकि यह आंकड़ा भी अंतिम नहीं माना जा सकता. उनके जीवन और विचारों पर निरंतर पुस्तकें प्रकाशित हो रही हैं.

d

नीचे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा लिखी गई प्रमुख 32 पुस्तकों की सूची और उनका सार प्रस्तुत है:

dIndia 2020: ए विज़न फॉर द न्यू मिलेनियम – यह किताब भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के उनके सपनों और योजनाओं का दस्तावेज है।

Wings of Fire: एन ऑटोबायोग्राफी – यह उनकी आत्मकथा है, जो संघर्ष, परिश्रम और सफलता की मिसाल है।

Ignited Minds: Unleashing the Power Within India – यह पुस्तक युवाओं में छुपी शक्ति को जागृत करने की प्रेरणा देती है।

The Luminous Sparks – कविता और रंगों के माध्यम से उनकी आत्मा की अभिव्यक्ति।

Guiding Souls (अरुण तिवारी के साथ) – जीवन के उद्देश्य पर संवाद।

Mission India – युवाओं के माध्यम से भारत को सशक्त बनाने की योजना।

Inspiring Thoughts – उनके विचारों का संकलन।

You Are Born to Blossom – (अरुण तिवारी के साथ) शिक्षा प्रणाली और आत्म-विकास पर केन्द्रित।

Scientific Indian (वाई.एस. राजन के साथ) – भारत में वैज्ञानिक सोच को लोकप्रिय बनाने पर आधारित।

Failure to Success – प्रेरणादायक व्यक्तित्वों की जीवनगाथा।

Target 3 Billion (श्रीजन पाल सिंह के साथ) – ग्रामीण भारत की समस्याओं और समाधान पर आधारित।

You Are Unique – आत्मविश्वास और पहचान पर आधारित पुस्तक।

Turning Points – उनके जीवन के महत्वपूर्ण मोड़ों पर प्रकाश डालती है।

Indomitable Spirit – अडिग और मजबूत सोच पर आधारित।

Spirit of India – देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना पर लेख।

Thoughts for Change (ए. शिवथानु पिल्लई के साथ) – भारत को बदलने की संभावनाओं पर चर्चा।
s
My Journey – उनके सपनों से हकीकत तक का सफर।

Governance for Growth in India – सुशासन और विकास पर आधारित पुस्तक।

Manifesto for Change (वी. पोनराज के साथ) – भारत में बदलाव के लिए घोषणापत्र।

Forge Your Future – युवाओं को अपना भविष्य संवारने की प्रेरणा देती है।

Beyond 2020 – India 2020 के आगे की योजनाएँ।

The Guiding Light – उनके प्रिय पुस्तकों से चुने गए उद्धरण।

Reignited (श्रीजन पाल सिंह के साथ) – विज्ञान में रुचि जगाने वाली पुस्तक।

The Family and the Nation (आचार्य महाप्रज्ञ के साथ) – राष्ट्र निर्माण में परिवार की भूमिका।

Transcendence: My Spiritual Experiences with Pramukh Swamiji – आध्यात्मिक अनुभवों का वर्णन।
d
Children Ask Kalam – बच्चों के सवालों पर आधारित प्रेरक उत्तर।

Envisioning an Empowered Nation – भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने की योजना।

The Life Tree – कविता के माध्यम से जीवन की व्याख्या।

Songs of Life – जीवन के विभिन्न पहलुओं पर कविताएँ।

Building a New India – राष्ट्र निर्माण के सुझाव।

Squaring the Circle: Seven Steps to Indian Renaissance – भारत के नवजागरण के लिए सात कदम।

The Righteous Life – नैतिक जीवन पर आधारित विचार।

इन पुस्तकों की विषयवस्तु विज्ञान, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रनिर्माण, नैतिकता, युवा शक्ति, और आध्यात्मिकता जैसे गहन और प्रेरणादायक पहलुओं को समाहित करती है. डॉ. कलाम की लेखनी में एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण तो है ही, साथ ही उसमें मानवीय संवेदनाएं और भारत को महान राष्ट्र बनाने की तीव्र इच्छा भी दिखाई देती है.

उनकी भाषा सरल, स्पष्ट और प्रेरणादायक होती , जो हर वर्ग के पाठकों को सीधे हृदय तक पहुँचती है. यही कारण है कि उनके द्वारा लिखी गई पुस्तकें न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी पढ़ी जाती हैं और सराही जाती हैं.

डा एपीजे अब्दुल कलाम की किताबें केवल पठन सामग्री नहीं हैं, वे एक मिशन हैं, युवाओं को जगाने का, देश को विकसित राष्ट्र बनाने का और हर व्यक्ति को अपनी भूमिका समझाने का. आज भी जब हम उनके विचारों को पढ़ते हैं, तो वह नई प्रेरणा और ऊर्जा देते हैं. यही उनके लेखन की सबसे बड़ी विशेषता है.

डॉ. कलाम पर आज भी कई किताबें लिखी जा रही हैं और उनके जीवन के कुछ अनछुए पहलू अभी भी शोध और लेखन की प्रतीक्षा में हैं. निश्चित रूप से आने वाले समय में हमें उनकी सोच और दर्शन को नई पीढ़ी तक पहुँचाने वाले और भी साहित्यिक योगदान मिलते रहेंगे.