आस्ट्रेलिया दौरा विवाद : पीएचएफ प्रमुख ने दिया इस्तीफा, कोच ने भी की पेशकश

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 19-02-2026
Australia tour controversy: PHF chief resigns, coach also offers to resign
Australia tour controversy: PHF chief resigns, coach also offers to resign

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 पाकिस्तान हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तारिक बुगती ने आस्ट्रेलिया दौरे पर होटल बुकिंग प्रकरण के कारण टीम को हुई परेशानियों से पैदा हुए विवाद के बीच पद से इस्तीफा दे दिया है ।

बुगती ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने पीएचएफ के मुख्य संरक्षक प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को इस्तीफा भेज दिया है ।
 
उन्होंने कहा ,‘‘ मैने प्रधानमंत्री को इस्तीफा भेज दिया है लेकिन उनसे और फील्ड मार्शल असीम मुनीर से आस्ट्रेलिया में प्रो लीग के दौरान हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह भी किया है ।’’
 
विवाद की शुरूआत सोशल मीडिया पर आये एक वीडियो से हुई जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों को उनके लगैज के साथ सिडनी की सड़कों पर खड़े दिखाया गया था ।
 
वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तानी हॉकी कप्तान शकील अम्माद बट ने एक और क्लिप जारी की जिसमें दावा किया गया कि सब कुछ ठीक है और कोई दिक्कत नहीं है ।