बकरीद पर Plan कर रहे हैं लॉन्ग Vacation

Story by  अर्सला खान | Published by  [email protected] | Date 29-05-2026
Planning a long vacation on Bakrid
Planning a long vacation on Bakrid

 

अर्सला खान/नई दिल्ली 

बकरीद के बाद मिलने वाले लॉन्ग वीकेंड में अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ छोटी और यादगार ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो अपने शहर के आसपास मौजूद खूबसूरत जगहों को चुन सकते हैं। पहाड़ों की ठंडी वादियों से लेकर शांत हिल स्टेशनों और प्राकृतिक खूबसूरती से भरे पर्यटन स्थलों तक, 3 से 5 दिन की यात्रा आपके वीकेंड को खास बना सकती है।

दिल्ली और उत्तर भारत के लिए

Nainital दिल्ली से करीब 300 किलोमीटर दूर स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां नैनी झील, मॉल रोड और ठंडा मौसम पर्यटकों को काफी पसंद आता है।
 
Rishikesh एडवेंचर और शांति दोनों के लिए मशहूर है। यहां रिवर राफ्टिंग, गंगा आरती और योग का अनुभव ट्रिप को खास बना देता है।
 
मुंबई और पश्चिम भारत के लिए

Lonavala मुंबई से बेहद करीब स्थित है और मानसून में इसकी हरियाली और झरने लोगों को आकर्षित करते हैं।
 
Mahabaleshwar स्ट्रॉबेरी गार्डन, ठंडे मौसम और खूबसूरत व्यू पॉइंट्स के लिए जाना जाता है। यह 3 से 4 दिन की शानदार ट्रिप के लिए बेहतरीन जगह है।
 
दक्षिण भारत के लिए

Ooty चाय के बागानों, झीलों और टॉय ट्रेन के सफर के लिए मशहूर है। बैंगलोर से यहां आसानी से ट्रिप प्लान की जा सकती है।
 
Coorg कॉफी एस्टेट्स, झरनों और शांत वातावरण के लिए पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में शामिल है। 2 से 3 दिन के रिलैक्सिंग वेकेशन के लिए यह एक शानदार विकल्प माना जाता है।