27 मई : देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-05-2026
May 27: The country's first Prime Minister Jawaharlal Nehru passed away.
May 27: The country's first Prime Minister Jawaharlal Nehru passed away.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 इतिहास एक दिन में नहीं बनता, लेकिन किसी एक दिन की बड़ी घटना इतिहास में एक बड़ा मोड़ ले आती है। आज 27 मई का यह दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह एक साधारण सा 24 घंटे का दिन है, लेकिन इस दिन के नाम पर इतिहास की कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। भारत के इतिहास की बात करें, तो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन आज ही के दिन हुआ था। इसके अलावा महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा भी आज ही के दिन शुरू हुआ था।
 
27 मई 2018 को ही पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय विधानसभा ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अफगानिस्तान की सीमा से लगने वाले अशांत कबायली क्षेत्र का इस प्रांत में विलय का रास्ता साफ करने के प्रावधान वाले विधेयक को मंजूरी दे दी।
 
इस विधेयक को स्वीकृति मिलने के साथ ही यहां 150 वर्ष पुरानी ब्रिटिश काल की व्यवस्था का भी अंत हो गया। ब्रिटेन की औपनिवेशिक ताकतों ने एक बफर क्षेत्र के तौर पर यह अर्द्ध स्वायत्त कबायली क्षेत्र बनाया था ताकि अफगानिस्तान के साथ सीधे टकराव से बचा जा सके।
 
खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय विधानसभा ने खैबर पख्तूनख्वा और एफएटीए विलय विधेयक को स्वीकृति देकर प्रांत के साथ एफएटीए को मिलाने का रास्ता साफ कर दिया। इस विधेयक को दो-तिहाई बहुमत के साथ पारित किया गया जो इस प्रस्तावित विलय की एक संवैधानिक शर्त थी।
 
देश और दुनिया के इतिहास में 27 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
 
1703 : सेंट पीटर्सबर्ग की स्थापना। रूस के इतिहास में इस शहर का खास महत्व है और इसे 1917 की रूसी क्रांति के गवाह के तौर पर विशेष पहचान मिली।
 
1813 : अमेरिका ने फोर्ट जॉर्ज, कनाडा पर कब्जा किया।
 
1895 : ब्रिटिश आविष्कारक बर्ट एक्रेस ने फिल्म कैमरा/प्रोजेक्टर का पेटेंट कराया।
 
1908 : मौलाना हकीम नुरूद्दीन अहमदिया मुस्लिम समुदाय के पहले खलीफा बने।
 
1921 : ब्रिटेन के नियंत्रण के 84 बरस बाद अफगानिस्तान को संप्रभुता मिली।
 
1927 : चीन के गृह युद्ध में जापानी सेना का दखल।
 
1941 : जर्मन जंगी जहाज बिस्मार्क को ब्रिटिश नौसेना ने डुबोया।
 
1948 : महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा शुरू।
 
1951 : बम्बई (अब मुंबई) में तारापोरवाला मछली घर का उद्घाटन। आज यह मछलियों के एक बड़े संग्रह के तौर पर विख्यात है। यहां देश दुनिया की बहुत सी प्रजातियों की मछलियां और अन्य समुद्री जीव रखे गए हैं।
 
1957 : कॉपीराइट विधेयक को मंजूरी दी गई। इसे 21 जनवरी 1958 को लागू किया गया।
 
1964 : आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का निधन।
 
1977 : पैन एम और केएलएम के दो विमान टकराए, 582 लोगों की मौत।
 
1980 : दक्षिण कोरियाई पुलिस ने जन आंदोलन को कुचला, 2000 लोगों की मौत।
 
1991 : ऑस्ट्रिया के बोइंग विमान में धमाका, 223 लोगों की मौत।
 
1994 : रूसी मूल के उपन्यासकार अलेक्सांद्र सोलज़ेनित्सिन की 20 वर्ष तक अमेरिका में निर्वासित जीवन बिताने के बाद रूस में घर वापसी।
 
1997 : केवल महिलाओं का पहला दल उत्तरी ध्रुव पर पहुंचा। दल में 20 ब्रिटिश महिलाएं थीं।
 
2006 : इंडोनेशिया में भीषण भूकंप, 6,600 लोगों की मौत।
 
2018 : 2018 को ही पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय विधानसभा ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अफगानिस्तान की सीमा से लगने वाले अशांत कबायली क्षेत्र का इस प्रांत में विलय का रास्ता साफ करने के प्रावधान वाले विधेयक को मंजूरी दे दी।
 
2019 : पश्चिमी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की एक झील में एक नाव डूबने से 30 लोगों की मौत और दर्जनों लापता
 
2022 : भारतीय लेखिका गीतांजलि श्री के हिंदी उपन्यास ‘टॉम्ब ऑफ सैंड’ को लंदन में अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से नवाजा गया। इसी के साथ गीतांजलि श्री हिंदी भाषा के किसी उपन्यास के लिए अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार हासिल करने वाली पहली भारतीय लेखिका बन गईं। ‘टॉम्ब ऑफ सैंड’ गीतांजलि श्री के हिंदी में लिखे उपन्यास ‘रेत समाधि’ का अंग्रेजी में अनुवादित संस्करण है। इसका अनुवाद डेजी रॉकवेल ने किया है।
 
2024 : अमेरिका के टेक्सास, ओक्लाहोमा और अर्कांसस में तूफान से 18 लोगों की मौत। इसी दिन बांग्लादेश के तटीय हिस्सों में 'रेमल' चक्रवात के कहर से 10 लोगों की मौत।
 
2025 : इंग्लैंड की ‘प्रीमियर लीग चैंपियनशिप’ में लिवरपूल फुटबाल क्लब की जीत का जश्न मना रहे लोगों की भीड़ में कार घुसा देने की घटना में चार बच्चों सहित 50 से अधिक लोग घायल हुए।