एचसीएल स्क्वाश पीएसए चैलेंजर टूर : सूरज चंद ने पुरूष एकल खिताब जीता

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-04-2026
HCL Squash PSA Challenger Tour: Suraj Chand wins men's singles title
HCL Squash PSA Challenger Tour: Suraj Chand wins men's singles title

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
भारत के सूरज कुमार चंद ने दक्षिण कोरिया के जियोंगमिन रियू को सीधे गेम में हराकर एचसीएल स्क्वाश पीएसए चैलेंजर टूर खिताब जीत लिया है ।

दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने आठवीं वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी को 11-5, 11-9, 11-3 से हराया ।
 
मिस्र की सातवीं वरीयता प्राप्त रोकैया ओथमैन ने मलेशिया की दूसरी वरीयता प्राप्त हरलीन तान को 12-10, 11-7, 9-11, 11-7 से हराकर महिला खिताब जीता ।