एशियाड 2018 के ‘बॉल ब्वॉय’ इंडोनेशियाई हॉकी खिलाड़ी रमादान के आदर्श हैं हार्दिक सिंह

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-09-2026
Hardik Singh is the idol of Indonesian hockey player Ramadan, the ball boy of the 2018 Asian Games.
Hardik Singh is the idol of Indonesian hockey player Ramadan, the ball boy of the 2018 Asian Games.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारत के महान खिलाड़ियों सरदार सिंह और रूपिंदर पाल सिंह के साथ 2018 एशियाई खेलों में हॉकी मैचों के दौरान तस्वीरें खिंचवाने वाले ‘बॉल ब्वॉय’ अहदान असासी रमादान अब इंडोनिशिया टीम का हिस्सा हैं और आइची नागोया खेलों में भारत के खिलाफ खेलने का उनका सपना पूरा होने जा रहा है ।

इंडोनेशिया के 27 वर्ष के मिडफील्डर रमादान ने एफआईएच प्रो लीग में भारत के मैच देखे हैं और टीवी पर हॉकी इंडिया लीग भी देखते हैं ।
 
भारत के स्टार मिडफील्डर हार्दिक सिंह के मुरीद रमादान ने कहा ,‘‘ मेरे और मेरे साथी खिलाड़ियों के लिये भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलना सम्मान की बात है । मैने एफआईएच प्रो लीग में भारत के मैच देखे हैं और मैं टीवी पर हॉकी इंडिया लीग भी देखता हूं ।’’
 
उन्होंने कहा ,‘‘ मैं जकार्ता एशियाई खेल 2018 में ‘बॉल पिकर’ था । मुझे याद है कि भारत ने इंडोनेशिया को 17 . 0 से हराया था । उस मैच के बाद मैने सरदार सिंह, रूपिंदर पाल सिंह और विवेक सागर प्रसाद के साथ तस्वीर ली थी ।’’
 
उन्होंने कहा ,‘‘ अब मैं उनके खिलाफ खेलने जा रहा हूं तो बहुत रोमांचित हूं । मुझे काफी कुछ सीखने को मिलेगा । यह सपना सच होने जैसा है ।’’