Abhay Singh to reach the next round of the World Championship.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
विश्व में 45वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी वीर चोटरानी ने अपने से बेहतर रैंकिंग के हमवतन खिलाड़ी अभय सिंह को पांच गेम तक चले कड़े मुकाबले में हराकर मिस्र के गीज़ा में चल रही विश्व स्क्वाश चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
चोटरानी ने विश्व में 22वें नंबर के खिलाड़ी अभय को 14-12, 8-11, 5-11, 11-7, 11-2 से हराया। यह चोटरानी की अभय के खिलाफ तीन मुकाबलों में दूसरी जीत है।
चोटरानी का अगला मुकाबला रविवार को मिस्र के विश्व में नंबर एक खिलाड़ी मुस्तफा असल से होगा।
इस प्रतियोगिता में कुल 64 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें रमित टंडन और वेलवन सेंथिलकुमार भी शामिल है जिनका पहले दौर में मुकाबला क्रमशः मिस्र के विश्व के 21वें नंबर के खिलाड़ी करीम अल तोर्के और फ्रांस के विश्व में पांचवें नंबर के खिलाड़ी विक्टर क्रोइन से होगा।