आठ मई : द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त हुआ

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-05-2026
May 8: World War II ends
May 8: World War II ends

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
साल के बाकी दिनों की तरह आठ मई का दिन भी इतिहास की कई छोटी-बड़ी घटनाओं के लिए याद किया जाता है। जर्मन तानाशाह हिटलर के आत्महत्या करने के तकरीबन एक सप्ताह बाद वह आठ मई का ही दिन था, जब जर्मनी के जनरल अल्फ्रेड योडल ने बिना शर्त आत्मसमर्पण के कागजों पर हस्ताक्षर कर दिए और इसके साथ ही यूरोप में द्वितीय विश्वयुद्ध का खात्मा हो गया।

विश्व युद्ध के समापन की औपचारिक घोषणा होने तक रूस में अगला दिन हो चुका था, इसलिए वहां नौ मई को विश्व युद्ध के समापन का जश्न मनाया गया। हालांकि, जापान ने सितंबर में आत्मसपर्मण किया और उसके बाद ही द्वितीय विश्व युद्ध पूरी तरह से समाप्त हुआ।
 
आठ मई 2018 को 2018 : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऐतिहासिक ईरान परमाणु समझौते से अलग हुए। साल 2015 में हुए इस करार पर ईरान और P5+1 (अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, रूस, जर्मनी) और यूरोपीय संघ ने बातचीत की थी और सहमति जताई थी। इसके जरिये ईरान को प्रतिबंधों से राहत दी गई थी और उसके परमाणु कार्यक्रम पर रोक और अंतरराष्ट्रीय निरीक्षण की अनुमति के बदले में उसकी जब्त की गई संपत्तियों को लौटाने का वादा किया गया था।
 
ऐतिहासिक समझौते से अमेरिका के अलग होने की अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा के बाद अमेरिका के करीबी सहयोगियों फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन ने इसको लेकर चिंता जताई, जबकि ईरान के पुराने शत्रु इस्राइल और सऊदी अरब ने ट्रंप के इस कदम का स्वागत किया। चीन ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
 
देश-दुनिया के इतिहास में आठ मई की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-
 
1886 : अमेरिकी फार्मासिस्ट जान.एस. पैंबरटन ने कोका कोला का विकास किया और उस समय इसे एक टॉनिक बताया गया।
 
1929 : भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म।
 
1959 : प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ युद्ध जैसे धमकी भरे बयान जारी करने से बाज आने को कहा।
 
1970 : ब्रिटिश रॉक बैंड द बीटल्स के सदस्यों ने औपचारिक रूप से अलग होने के एक महीने बाद अपना आखिरी स्टूडियो अलबम ‘लैट इट बी’ जारी किया।
 
1999 : दक्षिणी बांग्लादेश में मेघना नदी में खचाखच भरी नौका पलट जाने से 300 लोगों की मौत।
 
2001 : अमेरिका अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण बोर्ड से बाहर।
 
2004 : श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो चार साल पहले वेस्टइंडीज के कर्टनी वाल्श ने बनाया था।
 
2009 : पाकिस्तान की सेना ने स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ अपने अभियान को तेज किया। तालिबान के जुल्मों से परेशान करीब दो लाख लोगों ने घाटी से पलायन किया।
 
2010 : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बीजापुर- भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट से उड़ाया, आठ जवान शहीद।
 
2018 : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान परमाणु समझौते से अलग हुए।
 
2019 : पाकिस्तान के लाहौर में सूफी दरगाह के बाहर आत्मघाती हमले में 10 की मौत
 
2021 : अफगानिस्तान की राजधानी में स्कूल के पास धमाका, 30 लोगों की मौत।
 
2023 : दक्षिणी पेरू में सोने की एक खदान में भीषण आग लगने से वहां काम कर रहे 27 मजदूरों की मौत।
 
2025 : अपना पूरा जीवन पेरू में सेवा करते हुए बिताने वाले रॉबर्ट प्रीवोस्ट ने वेटिकन के बिशप का प्रभावशाली दायित्व संभाल लिया और कैथोलिक चर्च के दो हजार साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब अमेरिका से पोप चुने गए। ऑगस्टीनियन धार्मिक आदेश के सदस्य प्रीवोस्ट (69) ने अपना नाम लियो 14 रखा।