युवराज संधू ने बार्सिलोना में पहले दौर में चार अंडर 68 का कार्ड खेला

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-05-2026
Yuvraj Sandhu carded a four-under 68 in the first round in Barcelona
Yuvraj Sandhu carded a four-under 68 in the first round in Barcelona

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
भारतीय गोल्फर युवराज संधू ने यहां एस्ट्रेला डैम कैटालून्या चैंपियनशिप गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में चार अंडर 68 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से 16वें स्थान पर बने हुए हैं।
 
वह पहले दौर में शीर्ष पर चल रहे शॉन नौरिस (65) से चार शॉट पीछे हैं।
 
वहीं दो अन्य भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा (71) और वीर अहलावत (75) को काफी कठिनाई हुई।
 
पहले दौर के बाद शर्मा संयुक्त 70वें और अहलावत संयुक्त 136वें स्थान पर बने हुए हैं।