युवा कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय की ओर मार्च, गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-08-2026
Youth Congress marches towards BJP headquarters, demands Home Minister's resignation
Youth Congress marches towards BJP headquarters, demands Home Minister's resignation

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारतीय युवा कांग्रेस ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय की ओर मार्च किया।
 
हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर बैरिकेड लगाकर रोक दिया।
 
युवा कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर एकत्रित हुए और वहां से भाजपा मुख्यालय की ओर मार्च किया लेकिन पुलिस ने कुछ दूरी पर ही उन्हें रोक दिया।
 
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की।
 
दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने दावा किया कि गृह मंत्री संसद सत्र के दौरान सदन में उपस्थित नहीं हुए और छात्रों पर हुई ‘‘बर्बरता’’ को लेकर जवाब भी नहीं दिया।