उप्र: कांग्रेस ने पार्टी प्रवक्ता के साथ दुर्व्यवहार को लेकर राजू दास की बहस का बहिष्कार किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-08-2026
UP: Congress boycotts Raju Das's debate over misbehaviour with party spokesperson
UP: Congress boycotts Raju Das's debate over misbehaviour with party spokesperson

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने मंगलवार को कहा कि पार्टी का कोई भी प्रवक्ता टेलीविजन चैनलों पर होनी वाली उन बहस में हिस्सा नहीं लेगा, जिसमें अयोध्या के संत राजू दास भी परिचर्चा में शामिल होंगे।
 
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि दास ने बहस के दौरान पार्टी प्रवक्ता के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें धमकी दी।
 
कांग्रेस की प्रदेश इकाई के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सीपी राय ने एक बयान में कहा कि दास ने सोमवार को डीडी न्यूज पर एक बहस के दौरान “शालीनता की सभी सीमाएं” पार कर दीं।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि दास ने पार्टी प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें धमकी दी।
 
राय ने घटना को “शर्मनाक और अक्षम्य” करार देते हुए कहा कि बहस में शामिल डीडी न्यूज की दो महिला एंकर भी स्तब्ध रह गईं और कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा।
 
राय ने कहा कि प्रसारण के दौरान दास के कथित आचरण को देखते हुए कांग्रेस ने ऐसी बहसों के बहिष्कार का फैसला किया है।
 
कांग्रेस ने कार्यक्रम की मूल रिकॉर्डिंग, वीडियो फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
 
पार्टी ने कहा कि अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।