21 अगस्त : शहनाई हुई खामोश, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का निधन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-08-2026
August 21: Shehnai falls silent, Ustad Bismillah Khan passes away
August 21: Shehnai falls silent, Ustad Bismillah Khan passes away

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
दुनिया में ऐसे बहुत से फनकार हुए हैं, जो किसी एक देश की सरहदों तक सीमित नहीं रहे। ऐसे भी लोग हुए, जिन्होंने किसी एक साज के साथ खुद को ऐसा जोड़ लिया कि दोनों एक-दूसरे का पर्याय बन गए। बांसुरी के साथ हरि प्रसाद चौरसिया, तबले के साथ उस्ताद अल्लाह रक्खा खां और उनके पुत्र उस्ताद जाकिर हुसैन, सितार के साथ पंडित रविशंकर और शहनाई के साथ उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है।
 
उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की बात करें, तो वह अपने फन के इस कदर माहिर थे कि उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया। इतिहास में 21 अगस्त का दिन ‘भारत रत्न’ उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के निधन के दिन के तौर पर दर्ज है।
 
21 अगस्त 2013 को सीरिया में दमिश्क के पास घोटा क्षेत्र में रसायनिक हमले में सारिन नर्व गैस का इस्तेमाल किया गया जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई। अंतरराष्ट्रीय जांच संगठनों और मानवाधिकार संगठनों ने इस हमले के लिए बशर अल असद की सरकार को जिम्मेदार माना। इस घटना को 21वीं सदी में नागरिकों के खिलाफ रासायनिक हथियारों का सबसे घातक उपयोग माना जाता है, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते सीरिया के रासायनिक हथियारों को नष्ट करने का समझौता हुआ था।
 
देश-दुनिया के इतिहास में 21 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
 
1790 : जनरल मीडोस के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने तमिलनाडु के डिंडिगुल पर कब्जा कर लिया।
 
1915 : पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
 
1938 : इटली के हाईस्कूलों में यहूदी शिक्षकों पर प्रतिबंध लगा।
 
1944 : अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के संगठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की।
 
1959 : हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना।
 
1968 : चेकोस्लोवाकिया के स्थानीय रेडियो के जरिये पराग्वे पर तत्कालीन सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा।
 
1997 : पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफान विन्नी से 140 लोगों की मौत और तीन हजार लोग घायल।
 
1986 : कैमरून में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस के कारण लगभग 2000 लोगों की मौत हो गई।
 
1988 : भारत-नेपाल सीमा पर भूकंप से एक हजार लोगों की मौत।
 
2003 : संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।
 
2005 : बांग्लादेश और भारत के बीच आपसी तनाव को कम करने और शांति के लिए संघर्ष-विराम समझौता हुआ।
 
2006 : ‘भारत रत्न’ से अलंकृत प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का निधन।
 
2008 : उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार (1989) और साहित्य अकादमी पुरस्कार (1967) से सम्मानित प्रसिद्ध उर्दू उपन्यासकार और लेखिका कुर्रतुल ऐन हैदर का 80 साल की उम्र में निधन।
 
2013 : सीरिया में दमिश्क के पास घोटा क्षेत्र में रसायनिक हमले में सारिन नर्व गैस का इस्तेमाल किया गया जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
 
2015 : सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा यमन के ताएज शहर में किए गए हवाई हमलों में कम से कम 65 नागरिक मारे गए।
 
2022 : तुर्की में दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में 35 लोगों की मौत।
 
2024 : श्रीलंका ने भारतीयों और 34 अन्य देशों के नागरिकों के लिए वीजा-मुक्त आवाजाही की घोषणा की। इसी दिन ईरान में दो अलग-अलग बस दुर्घटनाओं में 34 लोगों की मौत।
 
2025 : गिनी की राजधानी कोनाक्री के पास भारी बारिश के कारण एक पहाड़ का हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया, जिससे एक गांव की कई इमारतें मलबे में दब गईं और 11 लोगों की मौत हो गई।