24 अगस्त : ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाजी बेड़ा सूरत के तट पर पहुंचा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-08-2026
24 अगस्त : ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाजी बेड़ा सूरत के तट पर पहुंचा
24 अगस्त : ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाजी बेड़ा सूरत के तट पर पहुंचा

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
ईस्ट इंडिया कंपनी का भारत आना व्यापारिक उद्देश्यों से प्रेरित था, जो बाद में साम्राज्यवाद में बदल गया। दरअसल 15वीं शताब्दी में यूरोप में कुछ ऐसी घटनाएं हुईं, जिनकी वजह से भारत और पूर्व के देशों के प्रति यूरोपीय देशों में आकर्षण बढ़ा। यूरोप की व्यापारिक एवं औद्योगिक क्रांति ने वहां के व्यापारियों को जब नया बाजार तलाशने के लिए विवश किया तो सबसे पहले उनकी नजर भारत पर पड़ी।
 
इसी क्रम में पहले पुर्तगालियों का और फिर डच व्यापारियों का भारत में आगमन हुआ और उन्होंने परस्पर व्यापार को बढ़ावा दिया। 1608 में 24 अगस्त के दिन कैप्टन हॉकिन्स के नेतृत्व में अंग्रेजों का पहला जहाजी बेड़ा ‘हेक्टर’ भारत पहुंचा। उस समय मुगल बादशाह जहांगीर का शासन था। कहने को तो यह एक सामान्य सी घटना थी और इससे पहले भी व्यापार के लिए जहाजी बेड़े यहां से वहां आते जाते थे, लेकिन इतिहास की इस एक घटना ने भारत के मस्तक पर अंग्रेजों की गुलामी की काली रेखा खींच दी ।
 
24 अगस्त 2000 को प्रख्यात संगीतकार कल्याण जी (कल्याणजी वीरजी शाह) का 72 साल की उम्र में निधन। वे लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी 'कल्याणजी-आनंदजी' का हिस्सा थे, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को कई यादगार और सदाबहार गीत दिए। वर्ष 1992 में भारत सरकार द्वारा 'पद्मश्री' सम्मान और फिल्म 'कोरा कागज' (1975) के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित कल्याणजी ने अपने सिने करियर में लगभग 250 फ़िल्मों में संगीत दिया।
 
24 अगस्त 2004 को मॉस्को के दोमोदेदोवो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने वाले दो रूसी द घरेलू विमान हवा में बम धमाकों के कारण कुछ ही मिनटों के अंतराल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। इन हमलों में कुल 90 लोगों (यात्रियों और चालक दल के सदस्यों) की मौत हो गई थी। जांच में यह बात सामने आई कि इन्हें चेचन महिला आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया था। पहली उड़ान वोल्गा एविया एक्सप्रेस फ्लाइट 1303 थी। यह एक टीयू-134 विमान था जो वोल्गोग्राद जा रहा था। तूला क्षेत्र के पास यह दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 34 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य मारे गए। दूसरी उड़ान साइबेरिया एयरलाइन्स फ्लाइट 1047 थी। यह टीयू-154 विमान था जो सोची जा रहा था। रोस्तोव क्षेत्र में यह रडार से गायब हो कर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 39 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य की जान गई।
 
24 अगस्त 2014 को ऑस्कर विजेता ब्रिटिश फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता सर रिचर्ड एटनबरो का 90 साल की उम्र में निधन। रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित 'गांधी' (1982) महात्मा गांधी के जीवन पर बनी एक प्रसिद्ध और ऐतिहासिक फिल्म है। इसमें बेन किंग्सले ने मुख्य भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर मिला। यह फिल्म 8 ऑस्कर पुरस्कार जीतने में सफल रही।
 
 
देश-दुनिया के इतिहास में 24 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
 
1600 : ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।
 
1690 : कलकत्ता शहर की स्थापना हुई।
 
1814 : ब्रिटिश सेना ने अमेरिका में व्‍हाइट हाउस को आग के हवाले कर दिया।
 
1891 : थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और काइनेटोस्‍कोप के लिए पेटेंट प्राप्त किया। यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में तब्‍दील हुई।
 
1914 : प्रथम विश्व युद्ध में जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया।
 
1954 : गहराते राजनीतिक समीकरणों के बीच ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने इस्तीफा देने के बाद आत्महत्या की।
 
1969 : वी.वी. गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।
 
1974 : फखरूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवें राष्ट्रपति बने।
 
1991 : सोवियत संघ से अलग होकर यूक्रेन एक स्वतंत्र देश बना।
 
1993 : पॉप स्टार माइकल जैक्सन के ख़िलाफ़ लॉस एंजिलिस पुलिस ने यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू की।
 
1995 : उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज 95 की आम जनता के लिए शुरुआत।
 
1999 : पाकिस्तान ने करगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गये आठ युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।
 
2000 : प्रख्यात संगीतकार कल्याण जी (कल्याणजी वीरजी शाह) का 72 साल की उम्र में निधन।
 
2004 : मॉस्को के दोमोदेदोवो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने वाले दो रूसी द घरेलू विमान हवा में बम धमाकों के कारण कुछ ही मिनटों के अंतराल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। इन हमलों में कुल 90 लोगों (यात्रियों और चालक दल के सदस्यों) की मौत हो गई थी।
 
2006 : अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया।
 
2010 : मेक्सिको में 72 प्रवासियों (58 पुरुष और 14 महिलाएँ) की ड्रग कार्टेल ने हत्या कर दी। इसे सैन फर्नांडो नरसंहार कहा जाता है और यह देश के इतिहास में अवैध प्रवासियों के खिलाफ हुआ सबसे भयानक और क्रूरतम हमला माना जाता है।
 
2014 : ऑस्कर विजेता ब्रिटिश फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता सर रिचर्ड एटनबरो का 90 साल की उम्र में निधन।
 
2019 : मध्य इटली में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया जिससे 247 लोग मारे गए।
 
2023 : इसरो के तीसरे चंद्र अभियान चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) के 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा की सतह पर पहुंचने के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया और इसके अगले दिन 24 अगस्त 2023 को रोवर ‘प्रज्ञान’ ने लैंडर ‘विक्रम’ से बाहर निकल कर चंद्रमा की सतह पर घूम घूम कर आंकड़े जुटाए।
 
2024 : दक्षिणी गाजा पट्टी में इजराइल के कई हमलों में 36 फलस्तीनी मारे गए।
 
2025 : नाइजीरिया की सेना ने देश के उत्तर-पश्चिम में आतंकवादियों पर सटीक हवाई हमले करके बच्चों समेत 76 बंधकों को उनके चंगुल से मुक्त कराया।