अवाडा समूह 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से हिसार में हरित औद्योगिक परिसर स्थापित करेगा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-08-2026
Avaada Group to set up green industrial complex in Hisar with an investment of Rs 10,000 crore
Avaada Group to set up green industrial complex in Hisar with an investment of Rs 10,000 crore

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
अवाडा समूह ने हिसार में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से शून्य-सीबीएएम हरित औद्योगिक परिसर विकासित करने के मकसद से हरियाणा एंटरप्राइजेज प्रमोशन सेंटर के साथ समझौते ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
 
अवाडा समूह ने मंगलवार को बयान में कहा कि प्रस्तावित परियोजना से 5,000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है।
 
कंपनी ने कहा कि करीब 300 एकड़ में विकसित होने वाला यह परिसर नयी पीढ़ी के हरित औद्योगिक तंत्र के रूप में तैयार किया जाएगा।
 
अवाडा समूह के अनुसार, परिसर विकसित करने का मकसद उन उद्योगों को सुविधाएं उपलब्ध कराना है जो अपने परिचालन से कार्बन उत्सर्जन कम करना चाहते हैं।
 
अवाडा समूह और हरियाणा सरकार जर्मनी, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, बेल्जियम, जापान और दक्षिण कोरिया समेत प्रमुख वैश्विक बाजारों में संयुक्त अंतरराष्ट्रीय निवेश प्रसार कार्यक्रम आयोजित करने की संभावनाएं भी तलाशेंगे।