वर्ष 2029 में लोकसभा और विधानसभा एक साथ कराना संभव नहीं: चिदंबरम

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-08-2026
It is not possible to hold Lok Sabha and Assembly elections simultaneously in 2029: Chidambaram
It is not possible to hold Lok Sabha and Assembly elections simultaneously in 2029: Chidambaram

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2029 में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराना संभव नहीं है।
 
उन्होंने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ संबंधी विधेयकों के खिलाफ कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा देशव्यापी अभियान चलाए जाने की चेतावनी भी दी।
 
पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का यह बयान ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ से जुड़े विधेयकों पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष पीपी चौधरी की टिप्पणी के एक दिन बाद आया है।
 
चौधरी ने सोमवार को कहा था कि संविधान में संशोधन और राज्य सरकारों की सहमति हुई तो 2029 में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराना संभव है।
 
चिदंबरम ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने चौधरी का यह बयान पढ़ा है कि एक साथ चुनाव 2029 में संभव हैं।
 
चौधरी 2024 के संविधान (129वां संशोधन) विधेयक और केंद्रशासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पर विचार के लिए गठित 31 सदस्यीय जेपीसी के अध्यक्ष हैं।