Will Kejriwal seek Punjab government's resignation after court stay on pharma officer recruitment: BJP
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर बृहस्पतिवार को निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में 454 फार्मेसी अधिकारियों की नियुक्ति पर उच्च न्यायालय की रोक ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं।
भाजपा की यह टिप्पणी पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा पंजाब में फार्मेसी अधिकारियों की नियुक्ति पर 17 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई तक रोक लगाने के एक दिन बाद आई है।
भाजपा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अदालत का आदेश भर्ती प्रक्रिया पर ‘‘बहुत गंभीर सवाल’’ खड़े करता है। उन्होंने केजरीवाल से सवाल किया कि क्या अब वह पंजाब सरकार से इस्तीफा मांगेंगे।
त्रिवेदी ने सवाल किया, ‘‘झारखंड से लेकर पंजाब तक के मुद्दों पर चुप रहे केजरीवाल से हम पूछना चाहते हैं कि जब आपकी सरकार का झूठ अदालत में साबित हो गया है, तो क्या अब आप उसका इस्तीफा मांगेंगे?’’