78वें एमी अवॉर्ड से पहले आयोजित समारोह में ‘विडोज बे’ और ‘द पिट’ का दबदबा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-09-2026
'Widow's Bay' and 'The Pit' dominate the pre-ceremony ceremony for the 78th Emmy Awards
'Widow's Bay' and 'The Pit' dominate the pre-ceremony ceremony for the 78th Emmy Awards

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
‘विडोज बे’ धारावाहिक शृंखला ने 78वें एमी अवॉर्ड से पहले रविवार को आयोजित एक समारोह में अपने पहले सीजन के लिए आठ पुरस्कार जीतकर अपना दबदबा बनाया।
 
मुख्य एमी अवार्ड समारोह से आठ दिन पहले आयोजित इस समारोह में ‘द पिट’ ने भी चार पुरस्कार अपने नाम किए। दिवंगत अभिनेता रॉब रेनर को अभिनय के लिए मरणोपरांत एमी पुरस्कार मिला।
 
‘डीटीएफ सेंट लुइस’ ने सीमित शृंखला श्रेणियों में छह पुरस्कार जीते। इसके कलाकार डेविड हार्बर और लिंडा कार्डेलिनी ने पहली बार एमी पुरस्कार हासिल किया।
 
मैथ्यू राइस अभिनीत ‘विडोज बे’ में न्यू इंग्लैंड के एक छोटे शहर का मेयर सदियों पुराने अभिशाप से जूझता है। इस शृंखला ने सिनेमैटोग्राफी, साउंड, संगीत और प्रोडक्शन डिजाइन सहित कई श्रेणियों में पुरस्कार जीते। बेट्टी गिलपिन को हास्य श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अतिथि अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
 
इस साल 25 नामांकनों के साथ सबसे आगे रही ‘द पिट’ ने ‘प्रोस्थेटिक मेकअप’ (ऐसा मेकअप जिसमें चेहरे या शरीर की बनावट बदलने के लिए कृत्रिम सामग्री के हिस्से लगाए जाते हैं) और ड्रामा में सर्वश्रेष्ठ अतिथि अभिनेता समेत चार पुरस्कार जीते।
 
73 वर्षीय अर्नेस्ट हार्डन जूनियर को सीरीज में लॉई क्लोवरफील्ड की भूमिका के लिए पहला एमी मिला। पुरस्कार जीतने के बाद वह भावुक हो गए।