Seven flights diverted to Delhi after suspicious drone activity spotted near Amritsar airport
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के परिचालन क्षेत्र के आसपास कई संदिग्ध ड्रोन गतिविधियां दिखने के बाद दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों सहित सात विमानों का मार्ग बदलकर उन्हें दिल्ली भेजना पड़ा। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
रविवार रात करीब 10 बजे रनवे क्षेत्र के पास ड्रोन जैसी वस्तुएं देखी गईं।
अधिकारी ने बताया कि तुरंत सुरक्षा तंत्र सक्रिय हो गया और पंजाब पुलिस तथा अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया।
श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि रविवार रात हवाई अड्डे के परिचालन क्षेत्र के आसपास कई संदिग्ध ड्रोन देखे गए, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
करीब डेढ़ घंटे तक विमानों का संचालन पूरी तरह से निलंबित रहा।
अधिकारियों ने बताया कि मलेशिया एयरलाइन, इंडिगो, एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें प्रभावित हुईं और उनका मार्ग बदलकर उन्हें दिल्ली भेजा गया।