राजस्थान में मौसम शुष्क रहा, तापमान बढ़ा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-02-2026
Weather remains dry in Rajasthan, temperature rises
Weather remains dry in Rajasthan, temperature rises

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 राजस्थान में बीते चौबीस घंटे में मौसम शुष्क रहा और तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई।
 
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर एवं फलौदी में 31.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान करौली में 10.5 डिग्री दर्ज किया गया।
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले दो दिन एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई थी।