आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
मेघालय विधानसभा में शुक्रवार को सभी निर्धारित कामकाज स्थगित कर दिया गया और शिलांग से सांसद रिकी ए. जे. सिंगकॉन को विधायकों ने मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दी। सिंगकॉन का एक दिन पहले निधन हो गया था।
विधानसभा अध्यक्ष थॉमस ए. संगमा ने कहा कि सदन में आज वॉइस ऑफ द पीपल पार्टी (वीपीपी) के नेता को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठकों का संशोधित कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।
मेघालय का 2026-27 का बजट शुक्रवार को विधानसभा में पेश किया जाना था।
मेघालय की 'वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी’ से ताल्लुक रखने वाले 54 वर्षीय सांसद का बृहस्पतिवार को शिलांग में फुटसल खेलते समय बेहोश होने के कुछ ही समय बाद निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री ने सिंगकॉन के निधन को मेघालय के लिए एक गहरी क्षति बताया। संगमा ने कहा, "मुझे इसका अत्यंत दुख हो रहा है कि मैं आज उनको श्रद्धांजलि देने के लिए यहां खड़ा हुआ हूं।’’