उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन शनिवार से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दो दिवसीय दौरे पर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-08-2026
Vice President Radhakrishnan on a two-day visit to Andaman and Nicobar Islands from Saturday
Vice President Radhakrishnan on a two-day visit to Andaman and Nicobar Islands from Saturday

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन आठ अगस्त से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, अपनी दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन वह श्री विजय पुरम स्थित 'सेलुलर जेल राष्ट्रीय स्मारक' का दौरा करेंगे। वहां वह शहीद स्तंभ पर श्रद्धांजलि देंगे, 'स्वतंत्रता ज्योति' पर नमन करेंगे और वीर सावरकर की कोठरी भी देखने जाएंगे।
 
उपराष्ट्रपति नौ अगस्त को श्री विजय पुरम के 'फ्लैग प्वाइंट' पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर 'हर घर तिरंगा अभियान' में हिस्सा लेंगे।