पटना में बस की चपेट में आने से राहगीर की मौत, गुस्साई भीड़ ने वाहनों में आग लगाई

Story by  गुलाम रसूल देहलवी | Published by  [email protected] | Date 07-08-2026
Pedestrian killed after being hit by bus in Patna, angry mob sets vehicles on fire
Pedestrian killed after being hit by bus in Patna, angry mob sets vehicles on fire

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को कथित तौर पर बस की चपेट में आने से एक राहगीर की मौत हो गई जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने कई वाहनों में आग लगा दी और एक पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
यह घटना आज सुबह पटना के छोटी पहाड़ी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर हुई।
 
पटना के एसडीपीओ-1 राज किशोर सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "छोटी पहाड़ी इलाके में सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने बस में आग लगा दी।"
 
उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से स्थिति को तुरंत काबू में कर लिया गया। सिंह ने बताया कि इस मामले में ट्रैफिक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
ट्रैफिक थाने के प्रभारी नीरज ठाकुर ने बताया कि भीड़ ने बस के अलावा तीन पुलिस वाहनों और कई मोटरसाइकिलों को भी आग के हवाले कर दिया।