पांच अगस्त : इसी दिन लगा था पहला इलेक्ट्रिक ट्रैफिक सिग्नल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-08-2026
पांच अगस्त : इसी दिन लगा था पहला इलेक्ट्रिक ट्रैफिक सिग्नल
पांच अगस्त : इसी दिन लगा था पहला इलेक्ट्रिक ट्रैफिक सिग्नल

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
सड़क पर आपने जगह-जगह ट्रैफिक सिग्नल लगे देखे होंगे। यह जानना दिलचस्प होगा कि इसकी शुरूआत कब हुई। दरअसल पहली इलेक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट 1914 में पांच अगस्त के ही दिन अमेरिका में लगाई गई थी और उस समय इसमें हरी और लाल रंग की बत्ती ही हुआ करती थी, जिसमें एक रुकने के लिए और दूसरी चलने के लिए थी। बाद में इसमें सावधानी सूचक तीसरी पीली लाइट भी लगाई गई।
 
इस दिन की एक और बड़ी घटना की बात करें तो 1991 में वह पांच अगस्त का ही दिन था जब न्यायमूर्ति लीला सेठ को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश बनाया गया। यह ओहदा हासिल करने वाली वह पहली महिला बनीं। दिल्ली उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश होने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है।
 
पांच अगस्त 2019 को भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत प्रदत्त विशेष दर्जे को रद्द कर दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया।
 
पांच अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पौराणिक नगरी अयोध्या में भूमि पूजन कर चांदी की ईंट और चांदी के फावड़े से ‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’ निर्माण की आधारशिला रखी। नवम्बर 2019 में उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या में उस स्थान पर राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ किया था जहां 16वीं शताब्दी की बाबरी मस्जिद को 1992 के दिसम्बर महीने में गिरा दिया गया था।
 
वैसे तो राम मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि आंदोलन की संकल्पना 1984 में दिवगंत अशोक सिंघल के नेतृत्व में विश्व हिन्दू परिषद ने की थी और इसके लिए देश भर में साधुओं और हिन्दू संगठनों को एकजुट करने की शुरुआत हुई थी। तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष आडवाणी के नेतृत्व में 1990 में शुरू हुई ‘‘राम रथ यात्रा’’ के बाद से यह मुद्दा राजनीति में छाया रहा।
 
देश दुनिया के इतिहास में पांच अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
 
1775 : महाराजा नंदकुमार को धोखाधड़ी के आरोप में कलकत्ता (अब कोलकाता) में फांसी दी गई।
 
1874 : जापान ने इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरू की।
 
1888 : कार का अविष्कार करने वाले कार्ल बेंज की पत्नी ने कार से पहली बार 104 किलोमीटर की लंबी दूरी तय की।
 
1912 : जापान में तोक्यो के गिंजा में पहली टैक्सी सेवा शुरू हुई।
 
1914 : अमेरिका में पहली इलेक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट लगाई गई। इसी दिन क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तटस्थ रहने की घोषणा की।
 
1915 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वर्साय पर जर्मनी का अधिकार हो गया। इससे पहले यह क्षेत्र रुस के अधिकार में था।
 
1921 : अमेरिका और जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
 
1923 : हेनरी सुलिवान इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले अमेरिकी बने।
 
1945 : अमेरिकी हवाई जहाज ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया।
 
1949 : इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार लोगों की मौत।
 
1960 : अफ्रीकी देश बुर्किना फासो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
 
1963 : रुस, ब्रिटेन और अमेरिका ने मॉस्को में परमाणु परीक्षण निषेध संधि की।
 
1991 : न्यायमूर्ति लीला सेठ हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं।
 
2011: नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर बहता पानी होने का ‘साइंस’ पत्रिका में दावा किया।
 
2019 : भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत प्रदत्त विशेष दर्जे को रद्द कर दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा।
 
2020 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पौराणिक नगरी अयोध्या में भूमि पूजन कर चांदी की ईंट और चांदी के फावड़े से ‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’ निर्माण की आधारशिला रखी। इसी दिन लेबनान की राजधानी बेरूत में एक भीषण विस्फोट में शहर के बंदरगाह का एक बड़ा हिस्सा और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, 100 से अधिक लोगों की जान चली गई और करीब 3,000 लोग घायल हो गए।
 
2021 : आखिर मॉस्को से शुरू हुआ 41 साल का इंतजार तोक्यो में खत्म हुआ जब भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5 . 4 से हराकर ओलंपिक में कांसे का तमगा जीत लिया।
 
2022 : थाईलैंड के पब में आग, 13 लोगों की मौत
 
2024 : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पद से इस्तीफा दिया।
 
2025 : उत्तराखंड में उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से चार की मौत, 130 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया । इसी दिन पंजाब के बरनाला में मंदिर के रसोई कक्ष में आग लगने से 15 लोग झुलसे।