अतीक के बेटे अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए भाइयों को मिली पेरोल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-08-2026
Brothers granted parole to attend funeral of Atiq's son Aban
Brothers granted parole to attend funeral of Atiq's son Aban

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 माफिया और पूर्व सांसद दिवंगत अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद के जनाजे में शामिल होने के लिए उसके दो भाइयों झांसी जेल में बंद अली और लखनऊ जेल में कैद उमर को शुक्रवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से पेरोल मिल गई।

अबान के भाइयों के प्रयागराज पहुंचने के बाद शनिवार सुबह शव को कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
 
न्यायमूर्ति अजय भनोट और न्यायमूर्ति दिवेश चंद्र सामंत ने अतीक अहमद की बहन परवीन कुरैशी की याचिका पर सुनवाई करते हुए उमर और अहमद को अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पेरोल दी।
 
पीठ द्वारा यह पूछे जाने पर कि अंतिम संस्कार कब होगा, परवीन कुरैशी ने बताया कि शनिवार सुबह शव दफनाया जाएगा।
 
झांसी जिले में बृहस्पतिवार को एक सड़क हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गयी थी, जबकि कार सवार तीन अन्य लोग घायल हो गये थे जिन्हें कल रात झांसी के अस्पताल से लाकर प्रयागराज में भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह अबान का शव हटवा गांव स्थित उनकी बुआ परवीन कुरैशी के घर लाया गया।
 
अबान की कब्र भी अतीक की कब्र के पास तैयार की गई है। इसी कब्रिस्तान में अतीक के भाई अशरफ और बेटे असद की कब्र है।
 
सड़क दुर्घटना का शिकार हुए अबान और उनके एक साथी के शव लेकर देर रात उनके परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे और शुक्रवार सुबह यहां पहुंचे।