सात अगस्त : गीत सेठी विश्व अमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियन बने

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-08-2026
August 7: Geet Sethi becomes World Amateur Billiards Champion
August 7: Geet Sethi becomes World Amateur Billiards Champion

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारत में बिलियर्ड्स का जिक्र हो तो गीत सेठी की बात होना लाजिमी है। गीत श्रीराम सेठी ने 1985 में सात अगस्त को ही विश्व अमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के बॉब मार्शल को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी। दोनों के बीच तकरीबन आठ घंटे तक चले इस मैच की चर्चा लंबे समय तक रही थी।

देश दुनिया के इतिहास में सात अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
 
1606 : शेक्सपियर के नाटक मैकबेथ का पहली बार मंचन किंग जेम्स प्रथम के लिए किया गया।
 
1753 : ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना की गई।
 
1905 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया।
 
1941 : नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर का निधन।
 
1944 : पहले कैलकुलेटर के नाम पर 51 फुट लंबी, 8 फुट ऊंची और पांच टन वजन की एक विशाल मशीन का निर्माण।
 
1947 : मुंबई नगर निगम को बिजली और परिवहन व्यवस्था औपचारिक रूप से हस्तांतरित हुई।
 
1957 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
 
1960 : अफ्रीका महाद्वीप के देश आइवरी कोस्ट को फ्रांस से आजादी मिली।
 
1985 : गीत सेठी ने विश्व अमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती।
 
1990 : अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड शुरू किया।
 
1998 : केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मौत।
 
2018 : देश में द्रमुक राजनीति का सशक्त चेहरा रहे एम. करुणानिधि का निधन।
 
2020 : केरल के कारीपुर हवाईअड्डे पर दुबई-कालीकट एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान दुर्घटना में पायलट समेत 17 लोगों की मौत।
 
2021 : स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने तोक्यो ओलंपिक खेलों में भाला फेंक का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एथलेटिक्स में पिछले 100 वर्षों से अधिक समय में भारत का यह पहला ओलंपिक पदक था।
 
2025 : सूडान के एक हवाई हमले में देश के दारफुर क्षेत्र में एक अमीराती सैन्य विमान नष्ट हो गया और भाड़े के 40 सैनिक मारे गए।