UP has 28 lakh tonnes of sugar stock, sufficient for seven months' consumption: Adityanath
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में 28 लाख टन चीनी का स्टॉक है, जो करीब सात महीने की खपत के लिए पर्याप्त है।
योगी ने यहां नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कहा, "आप देख रहे हैं कि चीनी संकट को लेकर चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में चीनी की कोई कमी नहीं है। प्रदेश की एक महीने की कुल खपत चार लाख टन है और हमारे पास 28 लाख टन उपलब्ध है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हमारे पास सात महीने की चीनी उपलब्ध है।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चीनी मिलें 15 अक्टूबर से फिर से शुरू होंगी और करीब 90 लाख टन चीनी का उत्पादन करेंगी।
उन्होंने कहा, "15 अक्टूबर से हम फिर चीनी मिलें शुरू करेंगे और प्रदेश की मिलों के माध्यम से 90 लाख टन चीनी का उत्पादन करेंगे। उत्तर प्रदेश में इतनी बड़ी क्षमता है।"