मोनालिसा भोसले के विवाह संबंधी विवाद के पीछे राजनीतिक मंशा है: भाकपा नेता

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-04-2026
There is a political motive behind the controversy regarding Monalisa Bhosale's marriage: CPI leader
There is a political motive behind the controversy regarding Monalisa Bhosale's marriage: CPI leader

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव बिनॉय विश्वम ने शनिवार को कहा कि प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान चर्चा में आई और बाद में केरल के एक मंदिर में अपने मुस्लिम मित्र से विवाह करने वाली युवती मोनालिसा भोसले की शादी को लेकर उठे विवाद के पीछे राजनीतिक मंशा है।
 
विवाह के समय भोसले की उम्र केवल 16 वर्ष होने के दावे सामने आने के बाद मध्य प्रदेश में हाल में इस संबंध में जांच शुरू की गई थी।
 
विश्वम ने संवाददाताओं से कहा कि प्राधिकारियों के समक्ष पेश किए गए आधार कार्ड के आधार पर विवाह को मंजूरी दी गई थी और किसी भी नयी जानकारी की उचित जांच की जानी चाहिए।
 
जब उनसे भोसले के नाबालिग होने संबंधी आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘इस सबके पीछे राजनीति है। आप इसे भूल सकते हैं, लेकिन हम नहीं भूलेंगे।’’
 
उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश भर में चुनावों के दौरान कॉरपोरेट समर्थन से काले धन का इस्तेमाल करती है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘यहां भी कुछ अलग नहीं है। भाजपा यहां कई चुनाव लड़ चुकी है और इस बार भी स्थिति अलग नहीं होगी।’’