अभिनेता रजनीकांत, कमल हासन और सूर्या ने फिल्म 'जन नायकन' के लीक होने की कड़ी आलोचना की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-04-2026
Actors Rajinikanth, Kamal Haasan and Suriya strongly criticized the leak of the film 'Jana Nayakan'.
Actors Rajinikanth, Kamal Haasan and Suriya strongly criticized the leak of the film 'Jana Nayakan'.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
अभिनेता रजनीकांत, कमल हासन और सूर्या ने बहुप्रतीक्षित राजनीतिक फिल्म 'जन नायकन' के ऑनलाइन लीक होने की कड़ी निंदा की है तथा तीनों ने इसकी जवाबदेही तय करने और पायरेसी विरोधी सख्त कदम उठाने की मांग की है।

फिल्म पायरेसी किसी फिल्म को बिना अनुमति लीक या अवैध रूप से प्रसारित करने की गैरकानूनी प्रक्रिया है।
 
इस फिल्म में तमिल सिनेमा के अभिनेता विजय मुख्य भूमिका में हैं।
 
एच. विनोद द्वारा निर्देशित इस फिल्म को विजय के राजनीति में कदम रखने से पहले उनकी आखिरी फिल्म के तौर पर प्रचारित किया जा रहा था। यह फिल्म शुक्रवार को कथित तौर पर लीक हो गई है।
 
रजनीकांत ने शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर फिल्म के लीक होने संबंधी एक पोस्ट की।
 
उन्होंने लिखा, ‘‘किसी के द्वारा जन नायकन फिल्म को इंटरनेट पर रिलीज करना आश्चर्य और दुख का कारण है।’’
 
उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि फिल्म संगठनों को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और सरकार को दोषियों की पहचान करके उन्हें कड़ी सजा देनी चाहिए।